सहारनपुर, फरवरी 11 -- बुधवार को बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रमो के दूसरे चरण हेतु बल्ली पूजन किया गया तथा सातवें दिन की प्रभात फेरी के साथ प्रथम चरण को विश्राम दिया गया। प्रभात प्रेरी को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभातफेरी श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में शिवम् कॉलोनी स्थित कार्तिक वालिया के निवास से प्रारम्भ होकर भगवती कॉलोनी, उत्तम विहार होते हुए श्री बालाजी धाम पर विश्राम हुआ। प्रभात फेरी में एक छोटे वाहन पर रखें श्री बालाजी महाराज के सम्मुख स्वरूप के सम्मुख अतुल जोशी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर तथा रामधुन और हनुमान चालीसा के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी का मार्ग में अनिल कुमार, अभिषेक, नीरज वालिया, रेखा, अमित सिंघल, विजय कुमार, रमन गुप्ता आद...