मुंगेर, जनवरी 26 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी रविवार को संग्रामपुर में रामपुर नहर मोड़ के पास बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रतिमा अनावरण के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबू ने बिहार को विकास की नई दिशा दी। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण करना, उनके लिए सौभाग्य की बात है। आजादी के बाद श्री बाबू हवेली खड़गपुर से विधायक बने और जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। उनके कार्यकाल में हनुमना डैम और खड़गपुर झील जैसे महत्वपूर्ण सिंचाई संसाधनों की स्थापना हुई, जो आज भी इस क्षेत्र की जीवन रेखा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपार जनसमर्थन देकर विधायक बनाया है, जिसे वे कभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.