देहरादून, अक्टूबर 2 -- महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज की उपस्थिति में दशहरे के पर्व पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में दो कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। सेवादल ने बताया कि 108 कन्याओं के विवाह के क्रम में बुधवार को मंदिर में दो जोड़े एकत्र हुए। उन्होंने भगवान पृथ्वीनाथ महादेव व अन्य देवी देवताओं के दर्शन किए। पृथ्वी नाथ महादेव के जोरदार जयघोष में एक दूसरे के गले में जयमालाएं पहनाई। दूल्हा, दुल्हन में अग्नि के समक्ष वैदिक मंत्रोचार के साथ एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई। मनोज कुमार गुप्ता ने 1100 रुपए की एफडी, बिच्छूए, उपहार आदि प्रत्येक जोड़ी को उपहार दिए। विवाह में दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, सुनील अग्रवाल, शशि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.