कोडरमा, नवम्बर 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री नगर के संकट मोचन मंदिर में शनिवार को शिव चर्चा महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भव्य शिव चर्चा एवं संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास के दर्जनों शिव भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रमिला देवी, सुगंती देवी, कमला देवी और शारदा देवी ने उपस्थित भक्तों को शिव महिमा की विस्तृत जानकारी दी तथा धार्मिक संदेश साझा किए। इसके बाद स्थानीय शिव भक्तों द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जो शाम तक लगातार चलता रहा। भजनों की मंगल धुनों पर भक्तों ने भाव-विभोर होकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरोजनी देवी, बसंती देवी, मेघनी देवी, चंचला देवी, मुन्ना देवी, अनु देवी, पूजा सिंह, आशा देवी, मृदुला देवी, संजू द...