सहारनपुर, जनवरी 25 -- गंगोह। माता वैष्णो देवी धाम पर आयोजित श्री द्विशतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष आहुतियों के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने अग्नि देव के समक्ष विशेष आहुतियां अर्पित कर परिवार एवं समाज के कल्याण की कामना की। यज्ञ संचालक आचार्य पं अवनीश वशिष्ठ ने कहा कि हवन केवल अग्नि में सामग्री अर्पित करने की क्रिया नहीं है, बल्कि यह मानव के भीतर के विकारों को समर्पित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि के साथ मानसिक और आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित विशाल वशिष्ठ के निर्देशन में समस्त वैदिक कर्म संपन्न कराए गए। सुंदरलाल नामदेव, राजकुमार गुप्ता, विवेक वर्मा, संदीप ऐरन, चितरंजन शर्मा, रजनीश शर्मा, नवनीत शर्मा, शंकर पाहवा, नीरज पाहुजा, मुरारी बजाज सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.