मथुरा, मई 1 -- मथुरा। अक्षय तृतीया पर श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां भक्तों की भीड़ सुबह से ही दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत श्री विष्णु भगवान के इत्र अभिषेक और विशेष सुगंधित चंदन सेवा से हुई। चंदन सेवा के पश्चात वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन और यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यज्ञ के बाद ब्राह्मणों को आदर सहित आमंत्रित कर उन्हें श्रद्धा के साथ भोजन कराया गया। समस्त धार्मिक अनुष्ठानों का सफल आयोजन मंदिर के सेवायत कान्ता नाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ सभी कर्मकांडों को पूर्ण कराया। संचालन करते हुए बालकृष्ण चतुर्वेदी ने श्रद्धालुओं को विभिन्न अनुष...