गौरीगंज, सितम्बर 26 -- अमेठी। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गोमती नदी की निर्मलता, अविरलता तथा संरक्षण एवं पुनरुद्धार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा गोमती नदी के तट पर स्थित श्री दण्डेश्वरनाथ धाम के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम के सहयोग से छात्रों ने धाम परिसर व नदी घाट की साफ सफाई कर पौधरोपण किया। इसके बाद श्री दण्डेश्वर धाम पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार विश्वकर्मा, शिक्षक सुरजीत कुमार सरोज, दशरथ यादव, वन संरक्षक मुसाफिरखाना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.