रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। जीण माता जी की निशान यात्रा शनिवार को सेवा सदन पथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगी, जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किए जाएंगे। निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जाएंगे। सभी निशान श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा किया जाएगा, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। श्री जीण माताजी का अभिषेक उत्सव मुख्य संयोजक विजय पालड़ीवाल एवं सह संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा सपरिवार किया जाएगा। अभिषेक के उपरांत भगवान श्रीगणेश का पूजन होगा। शक्ति मंगल पाठ 800 महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस मंगल पाठ में सभी महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होंगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.