गिरडीह, फरवरी 1 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। मधुबन स्थित तारन भवन में साधु संतों के सानिध्य में पांच दिवसीय भव्य श्री जिनवाणी अस्थाप कलशारोहण वेदी सुतन व तिलक महामहोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान गगनभेदी मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधियां पूरी की जा रही है। कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान हुआ है। बताया जाता है कि शाश्वत तीर्थ सम्मेदशिखर मधुबन में आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ साथ धार्मिक विधान से भक्ति की बयार बह रही है। विभिन्न प्रान्तों से पहुंचे श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन होकर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। आयोजित धार्मिक अन...