शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- तिलहर, संवाददाता। तिलहर के कपसेड़ा गांव में प्राचीन श्री जानकी महाराज मेले का शुभारंभ शनिवार को विधायक अरविंद सिंह ने किया। मेले में पहुंचने वाली भीड़ को देखते हुए मेले को 8 सेक्टर में बांटकर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। चैत्र पूर्णिमा से लगने वाले मेले में विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला है और इससे क्षेत्र के लोगों सहित दूर दराज के लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सभी के साथ मिलकर प्रसाद चढ़ाया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मेला 12 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक रहेगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर मुंडन एवं अन्नप्राशन संस्कार करवाते है। मेले में लकड़ी का सामान, ढोलक की बिक्री बहुत होती है। जानकी महाराज देव स्थान के पुजारी ने बताया कि मेला कई दशक से लगता आ रहा है। कोतवाल राकेश कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.