लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर का 64 वां वार्षिकोत्सव व श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 24 से 28 जून तक चलेगा। इस संबंध में मंगलवार को आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति सें पांच दिवसीय महोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 24 जून सुंदरकांड पाठ, 25 को सम्मान समारोह, 26 को सामूहिक हवन यज्ञ और 27 जून को श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलेगी। 28 जून को श्रीकृष्ण लीला व भंडारे का आयोजन होगा। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि इस बार रथ यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया है। रथ यात्रा डालीगंज स्थित श्री माधव मन्दिर से प्रारम्भ होकर, हसनगंज कोतवाली, डॉ पन्ना लाल बाजार, डालीगंज मानस मन्दिर राम लीला मैदान, डालीगंज पुल से डालीगंज बाजार होते हुए मन्दिर पर सम्पन्न होगी। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.