रांची, मार्च 8 -- रांची। चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक हुई। इसमें कमेटी का विस्तार किया गया। बताया गया कि इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा महासमिति शताब्दी वर्ष में 100वें भव्य पूजा का आयोजन करेगी। कमेटी में मुख्य संरक्षक किशोर साहु, सीपी सिंह, रमेश सिंह, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू होंगे। वरिष्ठ संरक्षक हरिशंकर परसरामपुरिया, प्रमोद परसरामपुरिया, संजय परसरामपूरिया, रोहन वर्मा, भगचंद कनोई, वरुण साहू, विकाश गुप्ता, रवि कुमार पिंकू, मुनचुन राय समेत कुल 23 वरिष्ठ संरक्षक होंगे। 19 संरक्षक होंगे। मुख्य संयोजक कुमार राजा, संयोजक विशाल कृष्णा, राहुल सिंह, सलाहकार महेश चंद्र, अध्यक्ष शंकर दुबे, कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपू सिंह, महामंत्री गोपाल पारीक समेत कई पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

हिंदी ...