गंगापार, मार्च 18 -- श्री चैत्र रामनवमी उत्सव कमेटी नगर पंचायत लालगोपालगंज के बैनर तले नागा बाबा मंदिर के समीप बैठक की गई। आगामी ऐतिहासिक तीन दिवसीय चैत्र रामनवमी मेला को और दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया। सर्व सम्मति से नए अध्यक्ष का चयन किया गया। कमेटी अध्यक्ष के रूप में पूर्व सभासद राकेश कुमार केसरवानी उर्फ लंबू को उत्तरदायित्व सौंपा गया। पूर्व सभासद अजीत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को नए अध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यवाहक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रदीप केसरवानी, भोले, रानू जायसवाल, जगदीश पटेल, रमेश पटेल, जीतलाल जायसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.