कोडरमा, जून 21 -- कोडरमा,वरीय संवाददाता। प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कोडरमा स्थित श्री चित्रगुप्त धाम ट्रस्ट में गहरा रोष व्याप्त है। इस मुद्दे पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा, सचिव कपिल देव प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद समेत कई सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय बताया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी न्याय के देवता हैं और कायस्थ समाज के आराध्य हैं। उनके प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी अशोभनीय ही नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मंच का उपयोग समाज को जोड़ने के लिए होना चाहिए, न कि किसी समाज या आस्था के अपमान के लिए। इस घटना को लेकर ट्रस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.