देहरादून, जून 20 -- श्री गुरु राम राय विवि एवमं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विवि ने यह पहल की है। शुक्रवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्रीदरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुभाष बड़थ्वाल एवम् प्रदीप कुकरेती ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को राज्य आंदोलनकारियों की परेशानियों और वस्तु स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी दी कि रुड़की निवासी आंदोलनकारी प्रकाश कान्ति एवम् अमित ओबराय बीमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.