रुद्रपुर, फरवरी 22 -- सितारगंज, संवाददाता। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट और जिंदगी जिंदाबाद समिति की ओर से छठा सामूहिक विवाह समारोह हुआ। जिसमें 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। रविवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक देवेंद्र सिंह, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व धार्मिक हस्तियों ने समारोह में पहुंचकर नव दम्पत्तियों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। सिख जोड़ों का गुरुद्वारा साहिब में व हिन्दू जोड़ों का मंदिरों में रीति रिवाज से फेरे कराये गए। दुल्हन पक्ष के परिजनों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर दूल्हा पक्ष का स्वागत किया और फिर जयमाला हुई। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट और जिंदगी जिंदाबाद समिति की ओर से परिणय सूत्र में बंधने वा...