सहारनपुर, जनवरी 3 -- श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में आयोजित नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन पंजाबी गुरुद्वारा गोशाला रोड से प्रारंभ होकर मोरगंज, शहीदगंज, नेहरू मार्केट, घंटाघर और कुतुबशेर चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। नगर कीर्तन के अग्रिम क्रम में जीप पर सजा नगाड़ा नगर कीर्तन के आगमन का संदेश दे रहा था। इसके पश्चात घोड़ों पर सवार निहंग सिंह, फौजी बैंड, छोटे-छोटे बच्चे, पांच निशान साहिब व पांच प्यारे चलते हुए शोभायमान रहे। सजी हुई पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश सुशोभित था। नगर कीर्तन में सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.