लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व सोमवार को एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा मानसरोवर में श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। इस दौरान हजूरी रागी जत्थों ने 'वाहेगुरु' के जयकारों और मधुर शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुमत इतिहास और कथावाचकों द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन, खालसा पंथ की स्थापना, साहस, त्याग और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। अंत में देश, धर्म की रक्षा और विश्व शांति के लिए अरदास की गई। सुबह अखंड पाठ जी की समाप्ति हुई। हजूरी रागी ने आशा दी वार के कीर्तन गाये। शाम को प्रकाश उत्सव में रहिरास साहिब जी के पाठ के साथ विशेष कीर्तन दीवान सजा। आरती व कीर्तन से हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.