कानपुर, दिसम्बर 26 -- दशमेश पिता सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाशोत्सव शनिवार को मनाया जाएगा। लाखों की संगत मोतीझील में गुरु का अटूट लंगर छकेगी। इसके लिए शुक्रवार को रातभर लंगर की तैयारी सेवा चली। ''बोले सो निहाल, सत श्री अकाल'', ''वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह'' का उद्घोष हुआ। श्री गुरु सिंह सभा के तीन दिवसीय पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को संगत ने लंगर तैयारी की सेवा की। प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भीषण ठंड की परवाह किए बिना अपनी सामर्थ्य के अनुरूप लंगर में अपना योगदान देने के लिए मोतीझील पहुंचने लगे। लंगर तैयारी सेवा में ''सतगुरु की सेवा सफल है, जे को करे चित्त लाए'' को चरितार्थ कर रहे थे। महिलाएं, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे वाहे गुरु-वाहे गुरु का सिमरन करते हुए लंगर की तैयारी में जुटे...