रुद्रपुर, मई 30 -- नानकमत्ता, संवाददाता। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में कार्यक्रम हुआ। यहां धार्मिक जत्थों ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए गुरुओं के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर 40 दिनों से चल रहे सुखमनी पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद अरदास की गई। यहां धार्मिक जत्थों ने गुरु अर्जुन देव के इतिहास व बलिदान का विस्तार से वर्णन किया। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार देवेंद्र सिंह ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज को धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुगलों ने गर्म रेत पर बैठाया था फिर उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा और हंसते हंसते शहीद हो गए। यहां ठंडे मीठे जल की छबील लगायी गई। गुरुद...