बुलंदशहर, फरवरी 8 -- श्रद्धांलुओं ने मस्तराम गंगा घाट से गंगा जल भरे कलशों को सिर पर रख कर, खाटू श्याम निशान का लहराते हुए शोभा यात्रा निकाली। संकीर्तन सुनने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। क्षेत्र के गांव मलकपुर स्थित रामलीला मैदान मे श्री खाटू श्याम संकीर्तन के आयोजन से पूर्व श्री श्याम प्रेमी मित्र मंडल द्वारा मस्तराम घाट से खाटू श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली। निशान शोभा यात्रा में बाबा श्याम की मूर्ति को फूलों से सजे रथ में सजाकर आस्था के साथ से खींचते भक्त, गंगाजल भरे कलशो को सिर पर रख आगे बढ़ती युवती एवं महिलाएं, श्याम बाबा की निशान को हवा मे लहरते युवक, डीजे पर बज रहे श्याम बाबा के भजनों पर थिरकते युवक और युवतियां का अद्भुत दृश्य नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मलकपुर के रामलीला ग्राउंड पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ...