रामगढ़, जुलाई 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर विद्यालय प्रांगण में बच्चों एवं शिक्षकों के सहयोग से हूल दिवस मनाया गया। संथाल हुल के महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। बताया कि 30 जून 1855 को आज के संथाल परगना के भोगनाडीह गांव से अंग्रेजी हुकूमत के बढ़ते शोषण के विरुद्ध सिद्धो, कान्हू, चाँद, भैरो, फूलों, झानो के नेतृत्व में एक आंदोलन का शंखनाद हुआ था। जिसे हूल के नाम से संबोधित किया गया। संथाल हुल के इन महान विभूतियों के साहसिक बलिदान की याद में हर वर्ष 30 जून को झारखंड में हूल दिवस मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक विद्रोह में आदिवासियों एवं मूल वासियों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध जंगल और जमीन पर अपने अधिकार स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व त्याग किया था। विद्यालय के उप प्राचार्य विजय तिवारी ने बच्चों को झारखंड के उन मह...