रामगढ़, जनवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को लोहड़ी पर्व का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, सांस्कृतिक गरिमा और शैक्षिक उद्देश्य के साथ किया गया। उत्तर भारत की प्राचीन लोक परंपरा लोहड़ी शीत ऋतु के अंत, सूर्य के उत्तरायण होने और नई फसल के स्वागत का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति, सूर्य और धरती के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में प्रतीकात्मक अलाव प्रज्वलित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ अलाव की परिक्रमा की। तिल, गुड़, रेवड़ी व मूंगफली अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.