रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण विद्या मंदिर में मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने कहा कि हम सब जानते हैं कि विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। मौके पर श्रीकृष्ण विद्या मंदिर के प्राचार्य एम कृष्णा चन्द्रा ने बच्चों को अस्थमा बीमारी के बारे में बताया। साथ ही बीमारी से बचाव हेतु अपने सुझाव भी साझा किए। अस्थमा एक ऐसी बीमारी है, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचती है। वायु मार्ग को प्रभावित करती है। इसलिए हमें खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गैर शिक्षक कर्मचारियों की भी सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.