रामगढ़, फरवरी 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह का भव्य, गरिमामय और भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंगलारंभ कक्षा 11वीं की छात्राओं स्वीकृति, रिचा के सुसंस्कृत और ओजस्वी मंच संचालन से हुआ। विद्यालय प्रबंधन के सचिव विमल किशोर जाजू और समिति सदस्य विमल बुधिया का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर ज्ञान, विवेक और नैतिक चेतना के प्रकाश का आवाहन किया गया। कक्षा 11वीं के छात्रों की ओर से प्रस्तुत विद्यालय की गौरवगाथा पर आधारित प्रस्तुति में संस्था की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन और मूल्यपरक परंपरा का सजीव चित्रण हुआ। इसके उपरांत मेघा और अनाया की ओर से संचालित संवादात्मक खेल ने वातावरण में उत्साह, सहभागिता का संचार किया। विद्य...