रामगढ़, मई 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्रीकृष्ण विद्या मंदिर में गुरुवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कुल 170 बच्चों ने योग, तीरंदाजी, क्रिकेट, कराटे और वॉलीबॉल का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में लिया। बच्चों के बीच अग्नि रहित खाना बनाने की प्रक्रिया का अभ्यास विद्यालय के शिक्षक मनोरंजन चौधरी, विक्रम सिंह, श्वेता प्रसाद, रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी एवं अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कराया गया। विद्यालय प्राचार्य एम कृष्णा चन्द्रा ने बच्चों को स्वयं की सुरक्षा हेतु कराटे का अभ्यास आवश्यक बताया। समर कैंप में कक्षा 1 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों को शिक्षाप्रद फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजू सिंह, विजय तिवारी, उषा सिंह, श्वेता प्रसाद, रिंकी कुमारी, आकांक्षा प्रिया,...