काशीपुर, अगस्त 13 -- बाजपुर, संवाददाता। बुधवार को सुल्तानपुर पट्टी व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा श्रीराम डोल शोभायात्रा पर नगर की सफाई व्यवस्था व दवाई छिड़काव करने की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नगर पंचायत पहुंचे जहां पर उन्होंने एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। इसके बाद 19 अगस्त को श्रीराम डोल विशाल शोभायात्रा निकाली जानी है। जिन मार्गों पर यह शोभायात्रा निकाली जानी है। उन मार्गों पर पूरी तरह से साफ सफाई करने व चूना डालने की मांग की गई है। व्यापारियों ने दवाई का छिड़काव कर नालियों की सफाई करने तथा कूढ़ा कचरा साफ कराने की मांग भी की है। यहां अंकुर अग्रवाल, राजेंद्र कुमार वर्मा, ...