बोकारो, अगस्त 9 -- श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को अंतर सदनीय समूह देश भक्ति नृत्य व अंतर सदनीय एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न सदनों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य का थीम देशभक्ति व एकल गीत का थीम भजन रखा गया था। अय्यप्पा स्कूल के सभी 6 सदनों गंगा, यमुना, सरस्वती, पंपा, कावेरी और पेरियार के प्रतिभागियों ने इस अवसर पर शमां बांध दिया। अंतर सदनीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में पंपा हाउस प्रथम,सरस्वती हाउस द्वितीय और यमुना हाउस तृतीय स्थान पर रहे। भक्ति एकल गीत प्रतियोगिता में पहला स्थान सरस्वती हाउस, दूसरा स्थान गंगा हाउस व तीसरा स्थान पंपा हाउस ने प्राप्त किया। जिन्होंने "मेरे सिर पे बाबा भोलेनाथ का हाथ" गीत की मार्मिक प्रस्तुति दी। बोकारो कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.