रामगढ़, अक्टूबर 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शनिवार को दीपावली और छठ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य सिद्धिनाथ सिंह, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया व प्राचार्य विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव की शुरुआत कविता पाठ से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने दीपावली और छठ पर्व की भावनाओं को सुंदर शब्दों में व्यक्त किया। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक आकृतियों, देवी-देवताओं और घाटों की रंगोलियों ने वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया। महोत्सव में विद्यार्थियों ने क्रमवार भारत के प्रमुख पर्वों की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की। इसमें धनतेरस, भूत चतुर्दशी, राम दरबार, लक्ष्मी पूजा, काली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.