चंदौली, दिसम्बर 17 -- नौगढ़। योग माया आश्रम राधा कृष्ण घाट (जयमोहनी पोस्ता) के परिसर में परंपरागत दस दिवसीय श्री हरि कथा, ज्ञान यज्ञ एवं जल तपस्या का आयोजन 16 जनवरी से होगा। योग माया आश्रम के संरक्षक स्वामी प्रदीपानंद महाराज ने बताया कि आयोजन में प्रतिदिन सुबह 05 बजे से जल तपस्या 07 बजे से ज्ञान यज्ञ व दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन कथावाचिका साध्वी रानी पांडेय के मुखारविंद से किया जाएगा। शोभायात्रा 16 जनवरी को सुबह 08 बजे निकाली जाएगी। वहीं समापन 25 जनवरी को दिब्या प्रसाद वितरण के बाद किया जाएगा। कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव एवं धार्मिक जागरूकता का मार्ग प्रशस्त किया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.