धनबाद, फरवरी 23 -- शोभा यात्रा के साथ रविवार को दरीदा (सिंदुआटांड़) में सात दिवसीय श्रीश्री 108 शतचंडी सार्वजनिक महायज्ञ व मां दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ। इसमें बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी शामिल हुए। गाजे-बाजे व विभिन्न झांकियों के साथ निकली कलश व शोभा यात्रा में 151 कलश लेकर युवतियां व महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा दरीदा से शुरू होकर मुराईडीह होते हुए खोदो नदी पहुंची। खोदो नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में जल भरा गया और श्रद्धालु वापस दरीदा में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर पहुंचे। महायज्ञ का समापन 28 फरवरी को होगा। यज्ञाचार्य पंडित राधाकांत शास्त्री और उपाचार्य पंडित प्रभा शंकर त्रिपाठी हैं। मुख्य यजमान मंदिर के निर्माणकर्ता सावित्री देवी एवं करमु महतो हैं। रात्रि में पंडित कृष्णानंद शास्त्री रामचरित मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.