जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर।महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीश्री 1008 बाबा बर्फानी सेवा समिति खड़ागाझार चौक टेल्को में महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य एवं आलौकिक आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव के दूसरे दिन दूसरे दिन सुबह 10 बजे बाबा बरफानी की पूजा हुई। इस पूजा में क्षेत्र के सैकड़ो भक्त शामिल हुए पूजा समापन के बाद महा आरती हुई पूर्णाहुति के बाद दोपहर 1:30 बजे भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे के बाद विधि विधान से शिव बारात भव्य झांकी के साथ निकली। शिव बारात में भूत प्रेत पिशाच बाराती बन नगर भ्रमण के बाद संध्या भव्य आरती हुई। वही 17 फरवरी को बाबा बर्फानी की पूजा, संध्या आरती एवं संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गंगा आरती का विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट, बनारस के विद्वान पुरोहितों द्वारा हुआ शिव महिमा पर आ...