जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर। साकची स्थित श्रीश्री शीतला माता मंदिर में स्थापित मां काली एवं काशी विश्वनाथ स्फटिकेश्वर शिव के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रूद्र चंडी महायज्ञ के तीसरे दिन गणेश पूजन के बाद अनुष्ठान शुरू हुआ मंडपसस्ट देवताओं एवं पीठस्थ देवताओं का आवाहन, स्थापना और पूजन हुआ। उसके बाद चंडी पाठ एवं रुद्राष्टध्याय का पाठ 11 ब्राह्मणों द्वारा किया गया। इस यज्ञ में मुख्य यजमान विवेक पंड्या एवं मिथिलेश तिवारी थे। वही श्री भागवत कथा में हरिद्वार मठ के मठाधीश्वर रामानुज संप्रदाय के संत बैकुंठ स्वामी जी ने धुंधकारी मोक्ष और सृष्टि रचना के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...