धनबाद, मई 12 -- बरोरा, प्रतिनिधि। हरिणा में श्रीश्री रुद्र महायज्ञ व शिव मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर रविवार को शिव लिंग का रुद्राभिषेक हुआ। शाम को सैकड़ों महिलाओं ने दीप जलाया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए दिनों भर श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहा। संध्या में महाआरती हुआ। जिसमें बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो शामिल हुए। मौके पर यज्ञ को सफल बनाने में मुखिया शिल्पी देवी के साथ भोला रवानी, प्रमोद रवानी, संजय रवानी, जीवन रवानी, सोनू कुमार, गौरव कुमार, मंगल रवानी, बजरंगी रवानी, देबू महतो, निखिल कुमार, बबलू रवानी, विक्रम रवानी, विनोद रवानी, सुरेश ठाकुर, सुदामा ठाकुर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...