रांची, मार्च 29 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के लोधमा में शनिवार को रामनवमी पूजा को लेकर बैठक हुई। बैठक में रामनवमी का त्योहार हर वर्ष भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही समारोह के सफल संचालन के लिए पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया। मौके पर सर्वसम्मति से अंकित केशरी उर्फ बिट्टू को श्रीश्री रामनवमी पूजा समिति लोधमा का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता, हेमंत केसरी, राजेश गुप्ता, लक्ष्मी जयसवाल, दीनदयाल केसरी, उदय केसरी, रवि जायसवाल पवन कुमार गुप्ता, नीतिश गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, राहुल केशरी, उज्जवल केसरी, बंटी केसरी, संदीप केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.