रांची, मार्च 20 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। श्रीश्री 1008 बजरंगबली मंदिर शासनबेड़ा, राजाडेरा में गुरुवार को तीन दिनी महायज्ञ की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। 251 महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने महिलाओं को कलश देकर यात्रा की शुरुआत की। महिलाओं ने नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि यज्ञ हमारे मन, जीवन और आत्मा को शुद्ध करता है। ईश्वर की साधना और अध्यातम मानव जीवन को मुक्ति मार्ग की ओर ले जाता है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष संदीप महतो ने बताया कि शुक्रवार को अखंड हरिकीर्तन, शनिवार को भंडारा और जगराता के साथ महायज्ञ का समापन होगा। मौके पर सचिव जगन्नाथ महतो, उपाध्यक्ष वासुदेव महतो सहित अन्य ग्रामीण कलश यात्रा में शामिल हुए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.