हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। श्रीश्री चैत्र रामनवमी स्वागत समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को बड़ा अखाड़ा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाशपति ओझा ने की। जबकि इसका नेतृत्व महंत विजयानंद दास ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टोनी जैन को स्वागत समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। टोनी जैन पिछले दो वर्षों से समिति का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में समिति ने शानदार कार्य किया है। समिति के सदस्यों को विश्वास है कि इस वर्ष भी वे रामभक्तों के स्वागत और आयोजन को भव्य रूप से संपन्न करेंगे। महंत विजयानंद दास ने इस अवसर पर कहा कि हजारीबाग में रामनवमी का गौरवशाली इतिहास है और यह पर्व पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। हर वर्ष यहां लाखों श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.