शामली, फरवरी 23 -- शहर के श्री मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला पर श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये भजन गायकों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बाबा श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आये। रविवार देर शाम शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कोलकाता से शुभम-रूपम, जयपुर से तृप्ति, दिल्ली से राहुल राज म्युजिकल ग्रुप ने बाबा श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को झूूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान शामली से हरीश नामदेव ने मंच संचालन किया। इस दौरान बाबा श्याम की महाआरती की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.