औरंगाबाद, फरवरी 6 -- रफीगंज के लोहार गली देवी स्थान परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह पंचदिवसीय श्रीशतचण्डी महायज्ञ का आयोजन जलस्थापना के साथ यज्ञाचार्य पं. परमेश्वर शुक्ल एवं उपाचार्य पं. राकेश उपाध्याय की देखरेख में किया गया है। महायज्ञ के तीसरे दिन झांसी की कथावाचिका उषा नारायणी के संगीतमय प्रवचन सुनने, यज्ञशाला की परिक्रमा करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के सदस्यों को सक्रिय किया गया है और स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। इस अवसर पर अनुप मिश्र, रंजित उपाध्याय, सुकेश उपाध्याय, सरोज मिश्र, संत पाण्डेय, विपिन मिश्र, पंकज उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.