रांची, फरवरी 8 -- रांची। रांची और रामगढ़ के ग्राहकों के लिए श्रीलेदर्स द्वारा आयोजित मेगा ऑफर इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूरे फरवरी माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत हर सप्ताह लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को रेफ्रिजरेटर उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित ड्रॉ में रांची और रामगढ़ के विभिन्न शोरूम्स से विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें हरमू रोड शोरूम से ओम प्रकाश मिश्रा, रातू रोड से तनिष्क कुमारी और एचबी रोड (लालपुर) शोरूम से विश्वजीत विजेता बने। वहीं, रामगढ़ के गोला रोड स्थित शोरूम से लक्ष्मण कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की। संस्थान के अनुसार, योजना का उद्देश्य ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को और अधिक सुखद और पुरस्कृत बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...