नई दिल्ली, जनवरी 27 -- इंग्लैंड ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में श्रीलंका को 53 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 357/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी के मुख्य स्तंभ कप्तान हैरी ब्रूक और जो रूट रहे, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए मात्र 113 गेंदों में 191 रनों की नाबाद साझेदारी की। ब्रूक ने मात्र 66 गेंदों में 11 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 136 रन बनाए, जबकि जो रूट ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए 111 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले जैकब बेथल ने भी 65 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। 358 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.