नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- टी20 एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका के स्क्वॉड में नई एंट्री हुई है। श्रीलंका ने 30 वर्षीय बल्लेबाज जेनिथ लियानागे को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने मंगलवार (9 सितंबर) को इसकी घोषणा की। लियानागे ने तीन साल बाद टी20 इंटनरेशनल क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अब तक सिर्फ तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 18 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका का 28 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व करने के बाद कुल 824 रन जोड़े। लियानागे ने हाल ही में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नाबाद 70 और 19 रन की पारियां खेली थीं। श्रीलंका ने इस सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया। हालांकि, लियानागे ने पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2022 में भारत के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.