प्रयागराज, नवम्बर 2 -- प्रयागराज, संवादददाता। भइया जी का दाल-भात परिवार व श्री सुमंगलम सेवा न्यास की ओर से रविवार को सलोरी स्थित दुर्गा पूजा पार्क काटजू बाग में नौ दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथावाचक राम कथा मर्मज्ञ आचार्य शांतनु ने प्रभु राम की महिमा प्रस्तुत कर भक्तों को आनंदित कर दिया। उन्होंने कहा कि राम कथा का महात्म्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सेवा यज्ञ के समान है। राम नाम अविनाशी है और इसकी महिमा अनंत है। रामकथा शांति, सुख और आनंद प्रदान करती है। भक्ति के माध्यम से जीवन का मार्गदर्शन करती है। राम नाम सबसे बड़ा मंत्र है। राम नाम ही जीवन आधार है। राम की महिमा अपरंपार है। भगवान शिव भी प्रभु राम के नाम का जाप करते हैं। राम नाम की कृपा से संसार चलायमान है। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के बिना कोई भी जीवन में सार्थक कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.