अररिया, अप्रैल 14 -- बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद फारबिसगंज,एक संवाददाता। श्रीराम सेना द्वारा रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित अंजनी नंदन ठाकुरबाड़ी में साप्ताहिक भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा स्वर्गीय मोहित गोस्वामी की स्मृति में उनके पुत्र हेमंत गोस्वामी द्वारा आयोजित कराया गया। इस अवसर पर श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष डिंपल चौधरी ने बताया कि गत सप्ताह रामनवमी के अवसर पर सभी कार्यकर्ता रथयात्रा की तैयारियों में व्यस्त थे, जिसके कारण साप्ताहिक भंडारे का आयोजन संभव नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि यह परंपरा लगातार जारी रहेगी और हर सप्ताह भंडारा आयोजित किया जाएगा। वहीं हेमंत गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा थी कि उनके नाम से एक भंडारा श्रीराम सेना के माध्यम से किया जाए। उनकी इसी इच्छा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.