नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर ऑडिटोरियम में 30 अप्रैल को वीकडे थिएटर वर्कशॉप के प्रतिभाशाली छात्र अपनी कला का जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस विशेष अवसर पर जितु राभा के निर्देशन में छात्रों का अंतिम प्रदर्शन आयोजित होगा। ये प्रदर्शन दो सत्रों, दोपहर 3:30 बजे और शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। ये युवा कलाकार अपनी मेहनत और जुनून से दर्शकों का दिल जीतने के लिए उत्साहित हैं। वीकडे थिएटर वर्कशॉप ने इन छात्रों को नाट्य कला के गुर सिखाए, जिसका नतीजा इस मंच पर देखने को मिलेगा। जितु राभा का मार्गदर्शन इन नए कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.