बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- श्रीराम सबके आदर्श, उनके चरित्र का जीवन में करें धारण श्रीराम जानकी पुरानी ठाकुरबाड़ी में 10 दिवसीय राम कथा का हुआ समापन पन्ना अच्युतानंद जी महाराज ने लोगों को बताया जीवन का आदर्श फोटो : श्रीराम हरनौत : हरनौत श्रीराम जानकी पुरानी ठाकुरबाड़ी में 10 दिवसीय राम कथा में जुटी लोगों की भीड़। हरनौत, निज संवाददाता। श्रीराम जानकी पुरानी ठाकुरबाड़ी में 10 दिवसीय राम कथा का समापन हुआ। इसमें कथावाचक पन्ना अच्युतानंद जी महाराज ने लोगों को जीवन के आदर्श बताए। कहा कि श्रीराम सबके आदर्श हैं। उनके चरित्र का जीवन में धारण करें। उन्होंने बताया कि जीवन एक कला है। हमें प्रेम और शांति से रहना चाहिए। अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें। हमारा चरित्र ही हमारी पहचान तय करता है। श्रीराम ने आदर्श की खातिर राजपाठ को छोड़ दिया। उन्होंने हमेशा धर्...