गंगापार, नवम्बर 4 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। श्रीराम लीला प्रांगण बरदहा में रामलीला मंचन के दौरान भारी जनसमूह उमड़ पड़ा। भगवान श्रीराम के आदर्श, हनुमानजी के हावभाव और रामभक्ति से पूरा पंडाल मंत्रमुग्ध हो उठा। दशानन रावण, मेघनाद और इंद्रजीत के सजीव अभिनय ने दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच भर दिया। व्यासपीठ पर विराजमान अरुण कुमार मिश्र 'बाबूजी' द्वारा समय-समय पर की गई चौपाई व आरती ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रामलीला के मुख्य कलाकार डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्र, कृष्णचंद मिश्र, शंभूनाथ पांडेय, मनोज मिश्र, विवेक मिश्र, पवन मिश्र, राकेश मिश्र, रवी विश्वकर्मा, निहाल मिश्र और विनय मिश्र के निर्देशन में दशहरा व भरतमिलाप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.