पीलीभीत, जनवरी 12 -- पूरनपुर। जोगराजपुर गांव में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर भव्य राम रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। सजीव और मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। राम रथ यात्रा का शुभारंभ बाला जी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा हमीरपुर, दौलतपुर, जोगराजपुर, नवदिया लच्छन सहित आसपास के गांवों के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते हुए डीजे की धुन पर झूमते नजर आए।आयोजन के समापन पर प्रसाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.