जमशेदपुर, फरवरी 23 -- सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीराम मंदिर स्थापना की छठी वर्षगांठ पर 25 से 28 फरवरी तक सूर्य मंदिर परिसर में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गरुड़ स्तंभ स्थापना के साथ शिवलिंग की पुनर्स्थापना भी की जाएगी। आयोजन को लेकर भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा और सह मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा उपस्थित थे। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 फरवरी की सुबह 7 बजे बागुनहातु के डोंगा घाट से मंगल कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। 26 फरवरी को संध्या 4 बजे सिदगोड़ा सूर्यधाम से भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण निकाला जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.