बाराबंकी, जनवरी 23 -- बाराबंकी। प्रभु श्री राम जी की असीम अनुकंपा के बिना कोई भी शुभ कार्य सिद्ध नहीं होता। जनपद बाराबंकी के जीआईसी मैदान में आयोजित 9 दिवसीय भव्य श्री राम कथा प्रभु की उसी कृपा का साक्षात प्रमाण रही, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और राममय कर दिया। इस पावन यज्ञ की पूर्णता के उपरांत गुरुवार को पवन सिंह द्वारा 'सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। बालाजी सेवा समिति के सदस्यों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा यह समारोह उन सभी सेवादारों और राम-भक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम था, जिन्होंने इस कथा को सफल बनाने में अपना तन-मन-धन अर्पित किया। श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से आभार ज्ञापित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.